पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्यार के चक्कर में झूठी अगवा की स्टोरी बनाई

प्यार के चक्कर में झूठी अगवा की स्टोरी बनाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्यारके चक्कर में पड़े एक युवक ने अपने ही अपहरण का नाटक किया और बाद में पुलिस के हत्थे चढ़ गया, वहां उसने पुलिस के सामने सारा सच उगल दिया।

डीएसपी वीरचंद ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि 9 फरवरी को पुलिस कंट्रोल रूम फाजिल्का में चौकी रोड़ावाली के पास से एक एक वायरल मैसेज आया कि सुरजीत सिंह वासी हॉजखास को चार युवक एक स्विफ्ट कार में अगवा करके ले गए हैं।

सूचना के बाद पुलिस ने सभी नाकों पर सीलबंदी कर दी और अरनीवाला एसएचओ को घटनास्थल पर भेजा।

उसके बाद उसके दोनों मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की गई। मोबाइल नंबरों की लोकेशन फिरोजपुर, जीरा, हरीके से होती हुई वलटोहा बस स्टेंड के पास की पाई गई।

इसके बाद जब पुलिस ने वलटोहा के पास सुरजीत सिंह को देखा तो उसने बताया कि अपहरणकर्ता उसे वलटोहा बस स्टेंड पर फेंक गए हैं। उसकी कहानी पर पुलिस को शक हुआ और पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की।

तब सुरजीत सिंह ने मान लिया कि वह करीब 6-7 साल से गांव सड़ियां की एक लड़की से प्यार करता था, जो उसे 8 फरवरी को बस अड्डा हॉजखास मिली थी।

लड़की ने कहा कि वह पैसे का प्रबंध कर ले, ताकि वह दोनों भागकर किसी जगह जाकर ऐश कर सकें।

आरोपी ने माना कि प्लानिंग के मुताबिक पैसे का इंतजाम करने के लिए वह वलटोहा के गांव भिखी अपनी बुआ गुरमीत कौर के पास चला गया था।

आरोपी ने यह स्वीकार किया कि पहले भी वह अपनी बुआ से पैसे का लेनदेन करता था। इसलिए उसने झूठ बोलकर घरवालों को धोखे में रखकर यह सारा नाटक किया है। आरोपी पर थाना अरनीवाला में मामला दर्ज कर लिया गया है।