पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसो. की बैठक में समस्याओं पर विमर्श

सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसो. की बैठक में समस्याओं पर विमर्श

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीनियरसिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन (रजि)के सदस्यों की मासिक बैठक सिटी होटल में प्रधान बलदेव सिंह बेदी की अध्यक्षता में हुई। बैठक के शुरू में हे मालिक सब का भला करना के धार्मिक शब्द का उच्चारण किया गया।

इस मौके पर एसोसिएशन के वित्तीय सचिव शाम लाल गोयल के ससुर साहिब राम प्रताप मित्तल निवासी फाजिल्का की मौत पर, सीनियर एडवोकेट रोशन लाल जग्गा की धर्मप|ी की मौत पर शहर के भाटिया परिवार के मुखी जगदीश चंद्र भाटिया की मौत पर सभी सदस्यों ने दुख का प्रकटावा किया और दो मिनट का मौन धारण करके श्रद्धा के पुष्प भेंट किए गए। पांच नये सदस्यों जसवीर शर्मा दद्दाहूर, खुशहाल सिंह संधू, बलजीत सिंह, प्रोफेसर प्रभाकर सिंह और अमर नाथ गर्ग का सभी सदस्यों की तरफ से सदस्य शामिल होने पर स्वागत किया गया।

इस मौके पर सीनियर मेंबर मास्टर मुनीम चंद बतरा ने अपने जन्मदिन की खुशी सदस्यों के साथ सांझी करते हुए पार्टी का प्रबंध किया। स्टेज सचिव की भूमिका महासचिव ने निभाई और प्रैस को बैठक की कार्यवाही की जानकारी देते हुए बताया कि अगले महीने मासिक बैठक 10 मार्च दिन मंगलवार को शाम के चार बजे सीटी होटल में ही होगी। उपरोक्त के अतिरिक्त बूला राम डेमड़ा, हाकम सिंह गिल, प्रि. उजागर सिंह संधू, मा. संपूर्ण सिंह दीवाना, बावा हरजीत सिंह खोसला आदि उपस्थित थे। (जसकरन)

बैठक के दौरान स्टेज पर बैठे बलदेव सिंह, एस. के सिडाना अन्य।