- Hindi News
- संगत को नशे से दूर रहने, सादा जीवन जीने के लिए किया प्रेरित
संगत को नशे से दूर रहने, सादा जीवन जीने के लिए किया प्रेरित
गांवसीरवाली में साहिब श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का समागम चल रहा है। जिसमें कंवरजीत सिंह रोजी बरकंदी अध्यक्ष यूथ अकाली दल मालवा जोन 1, मनजिंदर सिंह बिट्टू चेयरमैन मार्केट कमेटी बरीवाला ग्राम पंचायत सीरवाली द्वारा करवाये जा रहे दो दिवसीय महान गुरमति समागम के पहले दिन विभिन्न गांवों में बड़ी संख्या में संगतों ने सामूलियत की।
इस दौरान पंथ प्रसिद्ध रागी जत्थों, ढाडी जत्थों कथा वाचकों ने संगतों को गुरु इतिहास के साथ जोड़ा।
समागम के पहले दिन की शुरुआत 12 वर्ष तक की आयु के बच्चों ने जापुजी साहिब की पहली पांच पौड़ियों का जुबानी पाठ करके की गई।
इस उपरांत भाई सतबीर सिंह हजूरी रागी अमृतसर साहिब, भाई लखवीर सिंह फरीदकोट कथावाचक भाई मेजर सिंह लोहिया के ढाडी जत्थे द्वारा संगतों को श्री गुरू ग्रंथ साहिब की गुरबानी के साथ जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर विशेष तौर पर पहुंचे सिंह साहिब ज्ञानी जगतार सिंह हेड ग्रंथी श्री हरिमंदिर साहिब ने कहा कि हमें नशों से दूर रहना चाहिए।
समागम के अंत में शहीद बाबा दीप सिंह गत्तका अखाड़ा कोटकपूरा, खालसा फोर्स गत्तका अखाड़ा फाजिल्का, दल बाबा बीर सिंह गत्तका अखाड़ा मुक्तसर की टीमों ने गत्तके के जौहर दिखाए।
इस अवसर मनजिंदर सिंह बिट्टू चेयरमैन मार्केट कमेटी बरीवाला पंचायत द्वारा विशेष शख्सियतों को सिरोपा सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया।
संगतों के लिए गुरु का लंगर अटूट बरताया गया।इस अवसर राजपाल सिंह सरपंच सीरवाली, मास्टर बलविंदर सिंह, बलराज सिंह, निर्मल सिंह, जबरजंग सिंह सदस्य, आदि उपस्थित थे। (जसकरन)
सीरवाली में दो दिवसीय गुरमति समागम दौरान सिंह साहिब ज्ञानी जगतार सिंह को सम्मानित करते हुए मनजिंदर सिंह बिट्टू चेयरमैन मार्केट कमेटी बरीवाला अन्य।