पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एडिशनल कोर्ट का मनाया स्थापना दिवस

एडिशनल कोर्ट का मनाया स्थापना दिवस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लंबेसंघर्ष के बाद 28 जुलाई 2012 को जिले का दर्जा हासिल करने वाले फाजिल्का में 8 दिसंबर 2012 को एडिशनल कोर्ट स्थापित हुई थी। एडीशनल कोर्ट के स्थापना के दो वर्ष पूरे होने पर सोमवार को बार एसोसिएशन में स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। इस दौरान आयोजित समारोह में पहले एडीजे जेपीएस खुरमी को सम्मानित किया गया।

समारोह के दौरान एडीजे कुलदीप पाल सिंह, जसविन्द्र बाला, एडीसी चरणदेव सिंह मान, सुभाष खटक विशेष तौर पर मौजूद रहें। इस मौके बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल जैन, पूर्व अध्यक्ष उदेश कुमार कुक्कड़, सुशील कुमार गुंबर ने उपस्थिति को संबोधित किया। एडवोकेट गुंबर ने एडीजे की स्थापना में पूर्व अध्यक्ष आर डी गोयल, स्व. राजेश कुमार अंगी, स्व. डा. सुभाष चंद्र जसूजा को याद किया और उनके सहयोग को अमूल्य बताया।

फाजिल्का की कोर्ट कांप्लेक्स में मंच पर बैठे न्यायाधीश।