- Hindi News
- पढ़ाई के साथ बच्चों को समाजसेवा की शिक्षा देना भी जरूरी : अनमूरा
पढ़ाई के साथ बच्चों को समाजसेवा की शिक्षा देना भी जरूरी : अनमूरा
सेकेर्डहार्ट कान्वेंट स्कूल में सोमवार को क्रिसमस के उपलक्ष्य में वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फादर एंटनी अनमूरा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि फादर सीबी अनमूरा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर टेसिन ने बताया कि फादर एंटनी ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर समागम का शुभारंभ किया। इस मौके स्कूल की विभिन्न कक्षाओं के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम द्वारा अपनी प्रस्तुतियां अमन के लिए, माइन, इंडिया वाले, पंजाबी नाटक मुक्ति, एरोबिक्स, साईलेंस नाइट, बी ह्यूमन, किड्स-ए-किड, वाका-वाका आदि पेश कर दर्शकों की वाहवाही लूटी।
इससे पहले फादर एंटनी ने कहा कि बच्चे जैसा देखते हैं वैसे ही बनते हैं। इसलिए बच्चों को पढाई के साथ-साथ समाजसेवा की शिक्षा देना भी जरूरी है, लेकिन उसके लिए माता-पिता का समाजसेवा से जुड़ना आवश्यक है, क्योंकि बच्चे सबसे अधिक परिवार से प्रभावित होते हैं। बच्चे जितना भी पढ़कर कितने भी बड़े उच्च पदों पर पहुंच जाएं, अगर वो समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन नहीं करते तो उनका पढ़ना लिखना किसी काम का नहीं है। कार्यक्रम के अंत में स्कूल के आईसीएसई के तीन टापर्स जिनमें अमन जोत, हिमांशू एकम को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।
स्कूल के बच्चे इंडिया वाले गीत पर अपनी कलाकारी के पेश करते हुए।
फाजिल्का के सेक्रेड हार्ट स्कूल में यीशू मसीह के जन्म का दृश्य पेश करते हुए नन्हे-मुन्ने।
स्टूडेंट को सम्मानित करते हुए फादर एंटनी।