पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वाटर सप्लाई का बिल जमा नहीं करवाने वालों के कनेक्शन काटे जाएंगे : डीसी

वाटर सप्लाई का बिल जमा नहीं करवाने वालों के कनेक्शन काटे जाएंगे : डीसी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेमें चल रही वाटर सप्लाई स्कीमों आरओ प्लांट की कारगुजारी और लोगों को पीने वाले शुद्ध पानी की सप्लाई का जायजा लेने के लिए विशेष बैठक डीसी मनजीत सिंह बराड़ की अध्यक्षता में हुई। इसमें एडीसी चरणदेव सिंह मान के अलावा एसडीएम, जन स्वास्थ्य विभाग और बीडीपीओज ने भाग लिया। डीसी ने जिले में चल रही वाटर सप्लाई स्कीमों और आरओ प्लाट संबंधी ब्लाक वाइस जानकारी हासिल की। उन्होंने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए कि जिले में गांवों में सेम, बरसात या अन्य किसी कारण बंद पड़ी वाटर सप्लाई स्कीमों या आरओ को तुरंत ठीक किया जाए, ताकि लोगों को पीने वाले पानी संबंधी किसी तरह की दिक्कत पेश आए। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत की कि जिन लोगों द्वारा वाटर वर्कर्स से पीने वाले पानी के कनेक्शन लिए गए हैं। पर बिल जमा नहीं करवाए गए हैं, उनको जल्दी बिल जमा करवाने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन गांवों की 70 प्रतिशत आबादी वाटर वर्कर्स से पीने वाले पानी के कनेक्शन लेगी सरकार द्वारा उस गांव में 100 प्रतिशत सीवरेज डाला जाएगा। उन्होंने कहा कि संबंधित बीडीपीओज, जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और गांवों की पंचायतें इस काम में तालमेल करके इसको संपन्न करवाएगी। इस मौके एसडीएम गुरजीत सिंह ग्रेवाल, एसडीएम सुभाष खटक फाजिल्का, डीडीपीओ जतिंदर सिंह, जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी इंजीनियर रविंदर कुमार और सभी ब्लाकों के बीडीपीओज भी उपस्थित थे।

फाजिल्का के डीसी दफ्तर में बैठक करते डीसी मनजीत सिंह बराड़।

डीसी ने नशा छुड़ाओ केंद्रों की प्रगति का लिया जायजा

फाजिल्का| जिलारेडक्रास सोसायटी फाजिल्का की बैठक रेडक्रास सोसायटी के प्रधान डिप्टी कमिश्नर मनजीत सिंह बराड़ की अध्यक्षता में हुई। इसमें संस्था के सरकारी गैर-सरकारी सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में जन औषधि जेनरिक मेडिकल स्टोर जलालाबाद को चालू रखने/बंद करने बारे, उपमंडल मजिस्ट्रेट अबोहर के कार्यालय की बाहरी दीवार के साथ शापिंग कांप्लेक्स बनाने, अबोहर उपमंडल के गांव आलमगढ़ में बने वृद्धाश्रम जिसमें कोई भी वृद्ध नहीं रह रहा, की किसी सामाजिक कार्य के लिए इस्तेमाल करने/किराए पर देने, नशा छुड़ाओ मुहिंम की प्रगति आदि बारे विचार चर्चा की गई। बैठक दौरान समूह सदस्यों ने सर्वसम्मति से फैसला किया कि जन औषधि जेनरिक मैडिकल स्टोर सिविल अस्पताल जलालाबाद में