पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आदर्श गांव ढंडी कदीम में रैली निकाली

आदर्श गांव ढंडी कदीम में रैली निकाली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रधानमंत्रीसंसद आदर्श योजना तहत सांसद शेर सिंह घुबाया की ओर से चुने गए जिले के गांव ढंडी कदीम में जिला प्रशासन स्वच्छ भारत मुहिम के तहत जागरूक करने और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लामबंद होने के आदेश से जागरुकता रैली और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रैली को डीडीपीओ जतिंदरपाल सिंह बराड़ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस मौके गांव की गलियों में गुजरी रैली मौके स्कूली बच्चों, आम लोगों अध्यापकों ने गांव को साफ सुथरा रखने और सामाजिक बुराइयों प्रति गांववासियों को जागरूक किया। विद्यार्थियों ने लोगों को सामाजिक बुराइयों प्रति जागरूक करने के लिए नाटक खेला और कोरियोग्राफी की भी सफल पेशकारी की। इस मौके डीडीपीओ नेे कहा कि डीसी मनजीत सिंह ने समूह विभागों के अधिकारियों को आदेश किए कि गांव ढंडी कदीम के विकास के लिए कोई कसर नहीं रहनी चाहिए और इसको जिले के नमूने के गांव के रूप में विकसित किया जाएगा, ताकि लोग हर क्षेत्र में इस गांव से सबक ले सकें।

इस मौके जिला परिषद के सचिव कैप्टन पीयूष चंद्र, रंजू सेठी, सरपंच प्रीतो बाई, देवी लाल सेक्रेटरी, हरमीत सिंह, भजन सिंह के अलावा पंचायत के नुमाइंदे गांव वासी उपस्थित थे।

जागरुकता रैली को झंडी देकर रवाना करते डीडीपीओ जतिंदरपाल सिंह बराड़।