पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने की मांग
फाजिल्का| जलसप्लाई और सेनिटेशन मस्टररोल इंप्लाइज यूनियन ब्रांच फाजिल्का की बैठक प्रधान खुशहाल कंबोज की प्रधानगी में कार्यकारी इंजीनियर कार्यालय में हुई। इसमें कई अहम मांगों पर विचार किया गया।
बैठक में स्टेट नेता बलजिंदर सिंह तनेजाने सरकार से मांग की कि विभाग में रहते 204 के करीब दिहाड़ीदार कर्मचारियों को सरकार बिना शर्त पक्का करे। इसके साथ ही उन्होंने डीए की बकाया एवं जुलाई से रहती डीए की किश्त जल्द रिलीज की जाए।
पुरानी पेंशन स्कीम लागू की जाए, निजीकरण बंद करके ठेकेदारी सिस्टम खत्म करके विभाग में रेगुलर भर्ती की जाए, ठेके पर लगे कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी की जाए।
इस मौके अलग-अलग नेताओं राज कुमार बुगी, सतनाम राय, राज कुमार आदि उपस्थित थे।