बालियां झपटने वाले दो िगरफ्तार
फाजिल्का|उपमंडल केगांव हौज गंधड़ में सदर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान राह जाती महिलाओं की बालियां झपटने के मामले में पर्चा दर्ज किया है। चौकी लाधूका प्रभारी हरकेश कुमार ने बताया कि उन्होंने गांव हौज गंधड़ में नाकाबंदी की हुई थी कि इस दौरान सुरजीत सिंह वासी ढाणी प्रेम सिंह दाखिली महालम और काला सिंह वासी हौज गंधड़ को पल्सर मोटरसाइकिल सहित काबू किया। जांच अधिकारी ने बताया कि उक्त आरोपी राह जाती महिलाओं की कान से बालियां झपट लिया करते थे। इसके अलावा उक्त आरोपियों से करीब 10 सोने की बालियां बरामद की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके रिमांड हासिल किया है। जांच अधिकारी ने बताया कि दोनों पकड़े गए आरोपियों ने कबूला कि उन्होंने 10 जगहों से वारदातों को अंजाम दिया था। उनसे सख्ती से पूछताछ की जा रही है और बरामदगी होने की भी संभावना है।