परिवार कुंभ के बारे में जानकारी दी
फाजिल्का| भारत-पाकसीमा की सादकी चौकी पर आयोजित एक समारोह के तहत सीमावर्ती बच्चों और उनके परिवारों को वन बंधुओं के उत्थान को समर्पित श्रीहरि सत्संग समिति इंद्रप्रस्थ दिल्ली की ओर से किए जा रहे बनवासी रक्षा परिवार कुंभ के बारे में जानकारी दी गई। एकल अभियान के जिला प्रभारी लीलाधर शर्मा ने बताया कि लाखों लोगों को इस कुंभ द्वारा योजना की जानकारी देने, संस्कार और धर्म की रक्षा के लिए चेतना पैदा करना ही हमारा उद्देश्य है। इसके लिए 21 से 23 दिसंबर तक दिल्ली में महाकुंभ शुरू हो रहा है, जिसके तहत लाखों लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसकी मार्गदर्शक प्रमुख साध्वी दीदी ऋतंभरा होगी।