पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 2 स्कूलों से कंप्यूटर अन्य सामान चोरी

2 स्कूलों से कंप्यूटर अन्य सामान चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपमंडलके गांव कौडियांवाली में चोरों ने स्कूल में से कंप्यूटर और अन्य सामान चोरी कर लिया।

जांच अधिकारी सुखविंदर सिंह ने बताया कि उनको स्कूल अध्यापक मनीश कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि बीती 2 3 दिसंबर की मध्यरात्रि को अज्ञात चोरों ने स्कूल की कंप्यूटर लैब का ताला तोड़कर एक कंप्यूटर, 5 एलसीडी , 3 सीपीयू, 4 माउस 3 कीबोर्ड चोरी कर लिए। इसी प्रकार चोरों ने गांव झोंक डिपुलाना से कंप्यूटर अन्य सामान चोरी कर लिया।

जांच अधिकारी अमी चंद ने बताया कि उनको स्कूल की इंचार्ज सुनीता रानी ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 9 दिसंबर की मध्यरात्रि को अज्ञात व्यक्ति कंप्यूटर लैब का ताला तोड़कर कंप्यूटर अन्य सामान चोरी कर लिए।