भाजपा से जुड़ने का किया आह्वान
सदस्यताअभियान को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा की एक जिला स्तरीय बैठक प्रताप बाग में हुई। इसमें युवा मोर्चा के जिला प्रभारी आशू कुमार के अलावा भाजपा मंडल प्रधान एडवोकेट मनोज त्रिपाठी ने विशेष तौर पर शिरकत की। भाजयूमो जिला प्रधान डॉ. विनोद जांगिड़ ने उपस्थित युवा मोर्चा पदाधिकारियों को अधिक से अधिक विद्यार्थियों को सदस्य बनाकर पार्टी से जोड़ने का आहवान किया।
बैठक में फाजिल्का जिले के सभी कॉलेजों के बाहर बूथ बनाकर विद्यार्थियों को सदस्य बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में जिले में आते सभी कॉलेजों के सदस्यता प्रभारी बनाए गए, जिनकी देखरेख में अधिक से अधिक विद्यार्थियों को पार्टी से जोड़ेंगे। इस मौके पर डॉ. जांगिड़ ने कहा कि सुरजीत कुमार ज्याणी के नेतृत्व में जिला फाजिल्का में एक लाख से अधिक लोगों को नए सदस्य बनाकर पार्टी से जोड़ेंगे।
बैठक के दौरान मंच का संचालन भाजयूमो जिला उपप्रधान अमित ज्याणी द्वारा किया गया। इस मौके कपिल खेरवा, राण संधू, शिव कुमार, रजिंद्र कारगवाल, सुरिंद्र जैरथ, शाम सुंदर, रोशन वर्मा, सोनू महंत, बलविंद्र बिट्टू, गुरमीत सिंह, राहुल विनायक, संदीप कुमार, सुभाष कुमार, बगीचा सिंह, अत्तर प्रीत सिंह, गुरबीर सिंह दीपक शर्मा, नरेश गिरधर, साजन मोंगा, केंडी शर्मा, रवि कुमार, ओंम प्रकाश, सतनाम सिंह, मुकेश कुमार आदि के अलावा अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
फाजिल्का के प्रताप बाग में बैठक करते हुए भाजयुमो के पदाधिकारी।