सोसायटी ने लगाया मधुमेह जांच कैंप
फाजिल्का| स्टूडेंटफार सोसायटी आर्गेनाइजेशन ने प्रताप बाग में मुफ्त मधुमेह रोग जांच शिविर स्व. विनोद कुमार वर्मा के परिवार की तरफ से लगाया गया। अध्यक्ष प्रदीप जैन हेमंत शर्मा ने बताया कि इस शिविर में लैब टेक्नीशियन अनिल कामरा, कपिल कुमार सुधीर कुमार द्वारा 50 से अधिक लोगों की मधुमेह जांच की गई। महासचिव अशोक भाटिया ने बताया कि सोसायटी की ओर से भविष्य में भी ऐसे कैंपों का आयोजन किया जाएगा। शिविर के आयोजन में भूपेन्द्र गर्ग, गौरव वर्मा, शुभम शर्मा अनिल कामरा सहित अन्य पदाधिकारियों सदस्यों ने सहयोग किया। अंत में सोसायटी सदस्यों द्वारा वर्मा परिवार को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया गया।