पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीली लाइन के बाहर खड़े वाहनों की समस्या पर चर्चा

पीली लाइन के बाहर खड़े वाहनों की समस्या पर चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
व्यापारमंडल फाजिल्का की बैठक प्रधान अशोक गुलब्द्धर की अध्यक्षता में हुई, जिसमें कई अहम विषयों पर चर्चा की गई। बाजारों में पीली लाइन के बाहर खड़े वाहनों की समस्या पर चर्चा करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि क्योंकि किसी भी बाजार में पार्किंग की व्यवस्था नहीं है, इसलिए दुकानों पर आने वाले ग्राहकों को अपने वाहन दुकानों के आगे ही खड़े करने पड़ते हैं।

कई बार अधिक भीड़ होने के कारण वाहन पीली लाइन के बाहर भी हो जाते हैं। ऐसे में उन वाहनों के चालान काटना उचित नहीं है, क्योंकि ग्राहकों के पास अपने वाहन खड़े करने की जगह ही नहीं होती है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ऐसे वाहन चालकों को चालान काटने की जगह नरमी से पेश आए और यातायात को बाधित होने से बचाने की कोशिश करे। बैठक में सफाई ठेकेदार की ओर से लगाए जाने वाले 30 रुपए शुल्क, व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी बनाने, व्यापार मंडल की अन्य व्यापारिक शाखाओं से फंड्स एकत्रित करने पर भी चर्चा की गई।

इस मौके पर प्रफुल्ल चन्द्र नागपाल, सतीश धींगड़ा, राम कृष्ण गांधी, विजय नगीना, परमजीत शर्मा, मंजीत कटारिया, राम प्रकाश कटारिया, कृष्ण जसूजा, नवीन प्रणामी, दौलत राम, गिरीश सचदेवा, पुरषोतम मुंजाल, केवल चौधरी, बलराज अन्य उपस्थित रहे।

मंगलवार सुबह फाजिल्का में बैठक करते हुए व्यापार मंडल के सदस्य।