- Hindi News
- डीसी ने विकास कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करने के दिए आदेश
डीसी ने विकास कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करने के दिए आदेश
डिप्टीकमिश्नर मनजीत सिंह बराड़ ने विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा और विकास कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से मासिक बैठक की, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने शिरकत की। माल विभाग के अधिकारियों की बैठक के दौरान डीसी ने विभाग के कार्यों और सेवा के अधिकार कानून तहत विभाग द्वारा दी जा रही समयबद्ध सेवाओं का रिव्यू किया। इसके अलावा मीटिंग में प्रवासी भारतीयों के मसलों, बकाया केसों और सड़क सुरक्षा संबंधी भी विचार चर्चा की गई।
इस मौके डीसी ने माल विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए कि रजिस्ट्री फीस में बढ़ोतरी की जाए, ताकि सरकार द्वारा निर्धारित समय में लक्ष्य को पूरा किया जा सके। लोगों को जमीन के साझे खातों की रजामंदी तकसीमों के लिए अधिक से अधिक प्रेरित किया जाए और तकसीम के पेडिंग पड़े केस भी जल्दी निपटाए जाएं और स्टैंप ड्यूटी में बढ़ोतरी की जाए। इस मौके उन्होंने माल विभाग के कार्यों, बैंकों के कर्जों की रिकवरियां, आबयाना, चौकीदारा, खानगी तकसीमों, गिरदावरी के बकाया केसों, इंतकाल आदि की समीक्षा भी की।
जिला विकास कमेटी की मीटिंग दौरान डीसी ने जिले में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया और उन्होंने बार्डर एरिया विकास प्रोजेक्ट, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, स्वर्ण जयंती, ग्राम योजना सहित विभिन्न केन्द्रीय राज्य सरकार की योजनाओं की समीक्षा की।
उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आदेश दिए कि जिले में चल रहे विकास कार्यों को निर्धारित समय में पूरा किया जाए और इन कार्यों में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिला सड़क सुरक्षा कमेटी की मीटिंग में डीसी ने ट्रांसपोर्ट विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए कि जिले के सभी शहरों के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार किया जाए और रेहड़ियों और वाहनों की पार्किग के लिए विशेष जगह निश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट विभाग और पुलिस विभाग के अधिकारी कार्यकारी इंजीनियर राष्ट्रीय राज मार्ग के साथ मिलकर राज मार्ग के किनारों से नाजायज कब्जे हटाएंगे।
इस अवसर पर एडीसी चरणदेव सिंह मान, एसडीएम सुभाष खटक, जलालाबाद के एसडीएम सुभाष खटक, अबोहर के एसडीएम राजपाल सिंह, सहायक कमिश्नर जनरल कुलप्रीत सिंह, जिला माल अधिकारी परमजीत सिंह सहोता, डीटीओ जसवंत सिंह ढिल्लो सहित माल अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
विभिन्न विभागों के अधिकारियों