खेलों में दिखाई बच्चों ने प्रतिभा
फाजिल्का|गोशाला रोडपर स्थित बागी राम चुघ सर्वहितकारी किड्स होम में एक्टीविटी डे मनाया गया जिसमें बच्चों ने म्यूजिकल चेयर रेस गेम, चेहरे पर बिंदिया लगाना और कलेक्ट दा बाल आदि गेम्स खेली। इसमें बच्चों ने बड़े उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल की अध्यापिकाओं विनीता छाबड़ा और पूजा रानी ने पूर्ण सहयोग दिया। प्रिंसिपल जस्सी कामरा ने कहा कि बागी राम चुघ सर्वहितकारी किड्स होम में समय-समय पर इस तरह की प्रतियोगिताएं करवाई जाती हैं ताकि बच्चों में बचपन से ही प्रतियोगिताओं में भाग लेने की इच्छा जागृत हो। बागी राम चुघ सर्वहितकारी किड्स होम बच्चों का शैक्षणिक, बौद्धिक एवं मानसिक विकास करने में अग्रसर है।