पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अध्यापक यूनियन की कमेटी भंग

अध्यापक यूनियन की कमेटी भंग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जलालाबाद| बेरोजगारईटीटी टेट पास अध्यापक यूनियन की बैठक जिला फाजिल्का के अध्यक्ष जगमीत सिंह ढाबां और ब्लॉक जलालाबाद प्रधान प्रदीप सिंह की अध्यक्षता में हुई। मीटिंग में यूनियन पदाधिकारियों ने फैसला लिया कि जिला फाजिल्का और ब्लॉक जलालाबाद की बेरोजगार ईटीटी टेट पास अध्यापक यूनियनों की कमेटियां भंग की जाती हैं। जगमीत ढाबा और प्रदीप सिंह ने कहा कि वे अपनी सहमति से पुरानी कमेटियों को भंग करते हैं और अगर कोई ईटीटी टेट पास नई यूनियन का गठन करना चाहता है तो वे नई कमेटी बना सकता है। वे उन लोगों का समर्थन करेंगे। वे पंजाब सरकार से मांग करते हैं कि उनकी भर्ती जल्द से जल्द जारी की जाए। अगर सरकार भर्ती संबंधी कोई विज्ञापन जारी नहीं करती तो वे नगर काउंसिल चुनाव धुरी जिमनी चुनावों में सरकार का डटकर विरोध करेंगे।