सिलाई मशीनें और प्रमाण पत्र जारी किए
फाजिल्का| श्रीबाला जी धाम में आयोजित एक समारोह में गांधी नगर, राधा स्वामी कालोनी आस पास के क्षेत्र के प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को सिलाई मशीनें प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में सुरजीत कुमार ज्याणी के प्रतिनिधि के रूप में उनके सचिव राकेश सहगल, सुभाष खटक, राकेश नागपाल, गुरदास सिंह, राकेश धूडिय़ा, डॉ. रमेश वर्मा, शाम लाल, नरेश जुनेजा अादि शामिल रहे। डाॅ. वर्मा ने बताया कि बीते 6 महीनों के दौरान गांधी नगर राधा स्वामी कालोनी में कक्षाएं शुरू कर महिलाओं को आत्म निर्भर करने के लिए सिलाई का प्रशिक्षण दिया गया था। टेस्ट के बाद योग्य पाई गई 500 महिलाओं को प्रमाण पत्र जारी किये गये हैं।