पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रवण के माता पिता की मौत का दृश्य देख भावविभोर हुए दर्शक

श्रवण के माता-पिता की मौत का दृश्य देख भावविभोर हुए दर्शक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिआजाद हिंद रामलीला के मंच पर सोमवार को राम जन्म और भक्त श्रवण की झांकी प्रस्तुत की गई। इस मौके भक्त श्रवण की झांकी, जिसमें श्रवण के माता-पिता की मृत्यु का दृश्य देखकर उपस्थित लोग भावविभोर हो उठे।

राम जन्म के अवसर पर तरह-तरह के माता कौशल्या, कैकई, सुमित्रा पिता दशरथ द्वारा प्रजा में मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई।

कार्यक्रम में श्री रामायण जी की आरती बतौर मुख्य मेहमान शामिल को-आपरेटिव बैंक के मैनेजर विनोद शर्मा, अशोक शर्मा समाज सेवी सुशील गुप्ता ने उतारी। इससे पहले रविवार की रात रावण जन्म की झांकी प्रस्तुत की गई। इस मौके वेदवती और रावण का वार्तालाप पृथ्वी और रावण का वार्तालाप देखने योग्य था। भगवान विष्णु और पृथ्वी का भगत और स्वामी का वार्तालाप बहुत ही भवनीय था।

इस मौके रावण जो अपने जन्म के बाद अपनी ताकत पर बहुत घमंड करता था। भगवन शिव ने उसके रास्ते में आकर उसका घमंड चकनाचूर किया। इस कारण रावण भगवान शिव के चरणों में जा गिरा। भगवान ने उसे माफ करते हुए हंस रूपी तलवार भेंट की। इस झांकी के दौरान डाॅ. केके ग्रोवर, डाॅ. विवेक मुंजाल पंजाब डीजे के संचालक भूषण मक्कड़ बतौर मुख्य मेहमान शामिल हुए और श्री रामायण जी की आरती उतारी। मेहमानों का कार्यक्रम में पहुंचने पर सोसायटी के प्रधान समूह सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया।

सोमवार रात 10.30 बजे मंचन करते कलाकार।

साेमवार रात को आयोजित रामलीला में मेहमानों को स्मृति चिन्ह प्रदान करते आयोजक।