पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार चालकों महिला कांस्टेबल में मारपीट

कार चालकों महिला कांस्टेबल में मारपीट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाजिल्का | रेलवेफाटक नंबर-1 के निकट पंजाब पुलिस की एक महिला कांस्टेबल और दो लोगों में रास्ता क्रास करने को लेकर हुई आपसी तकरार के चलते दोनों पक्षों में झगड़ा काफी बढ़ गया।

दोनों पक्षों के बीच जमकर हुई तू-तूं मैं-मैं हाथापाई में पुलिस ने दोनों व्यक्तियों के खिलाफ नगर थाना पुलिस ने धारा 353, 186, 354, 294 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गांव मुरादवाला निवासी दर्शन सिंह फतेह सिंह किसी काम से अपनी कार से बस अड्डे से फाटक पर जा रहे थे।

जब वह फाटक के निकट पहुंचे तो वहां पर ड्यूटी दे रही पंजाब पुलिस की महिला कांस्टेबल सुनीता रानी ने उन्हें बस अड्डा रोड से सीधे फाटक की ओर जाने की बजाय कोर्ट रोड से घूम कर आने को कहा। लेकिन कार चला रहे युवक ने ऐसा करने से इंकार किया।