पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माघी मेले के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग उठाई

माघी मेले के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग उठाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नॉर्दनपैसेंजर समिति के अध्यक्ष अमर लाल बाघला सचिव श्याम लाल गोयल ने रेलवे मंत्री भारत सरकार सुरेश प्रभु को पत्र लिखकर मांग की है कि मुक्तसर में लगने वाले माघी मेले के 13, 14 15 जनवरी 2015 के लिए स्पेशल मेला यात्री गाड़ी चलाई जाए ताकि मेले के मौके इकट्ठ समय आने वाले श्रद्धालुओं को किसी अनहोनी घटना का सामना करना पड़ें। यह रेलगाड़ियां सुबह बठिंडा फाजिल्का दोपहर फाजिल्का बठिंडा से चलाई जाएं। इसके अतिरिक्त जो डीएमयू रेलगाड़ियां पहले चलती हैं, उनके डिब्बे 3 से बढ़ाकर 6 किये जाये। उल्लेखनीय है कि यह पवित्र माघी मेला प्रत्येक वर्ष 6 जनवरी से 20 जनवरी तक श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की मुगलों के खिलाफ हुई लड़ाई समय शहीद हुए 40 मुक्तों की याद में मनाया जाता है और प्रत्येक वर्ष लाखों श्रद्धालु विभिन्न राज्यों से गुरु घर में श्रद्धा पूर्वक नतमस्तक होने के लिए आते हैं। गाड़ियों की कमी रेलवे की लापरवाही के कारण गत वर्ष एक श्रद्धालुओं की गाड़ी की छत से गिरने के कारण टांग कट गई थी। इस अवसर पर उनके साथ वकील चंद दाबड़ा, सुदर्शन कुमार सिडाना, सतपाल बांसल, प्रमोद कुमार आदि उपस्थित थे। (जसकरन)