- Hindi News
- फायर ब्रिगेड के लिए साढ़े तीन साल से नहीं मिला स्थायी स्टाफ
फायर ब्रिगेड के लिए साढ़े तीन साल से नहीं मिला स्थायी स्टाफ
पंजाबसरकार की ओर से आम जनता की सुविधा उपकरण तो खरीद लिए जाते है, लेकिन उक्त उपकरण के लिए स्टाफ नहीं होने के कारण अकसर ही मशीनरी धूल फांकती देखी जाती है। कुछ ऐसा ही जलालाबाद में फायर ब्रिगेड गाड़ी के साथ हो रहा है, जिसे अभी तक परमानेंट स्टाफ उपलब्ध नहीं हो पाया। 2011 में पंजाब मंडी बोर्ड और नगर कांउसिल की ओर से संयुक्त तौर पर खरीदी गई फायर बिग्रेड गाड़ी के लिए स्टाफ नहीं होने की खबरें समय-समय पर अखबारों की सुर्खियां बनी, लेकिन स्टाफ रखने की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की गई।
आजादी के बाद से इलाके के लोगों को फायर बिग्रेड की सुविधा नहीं मिल पा रही थी। जब सुखबीर सिंह बादल की ओर से इस इलाके की कमान संभाली गई, तो उन्होंने लोगों की सुविधार्थ पंजाब मंडी बोर्ड और नगर कांउसिल के माध्यम से 4 मई 2011 को 23 लाख की लागत से फायर ब्रिगेड गाड़ी खरीद कर दे दी। गई थी, लेकिन एक साल तक तो गाड़ी धूल ही फांकती रही और इसे चलाया नहीं गया। इस दौरान होने वाली किसी घटना पर फाजिल्का से फायर बिग्रेड की गाड़ी मंगवाई जाती है। उसके कुछ महीने बाद फाजिल्का के फायर बिग्रेड अधिकारी शाम लाल को जलालाबाद का अतिरिक्त चार्ज दिया गया था।
गौर हो कि प्रदेश में फायर बिग्रेड सिस्टम की बिगड़ी हालत के लिए विपक्ष के नेता सुनील जाखड़ हाईकोर्ट में याचिका दायर कर चुके है। जिस पर हाईकोर्ट ने सरकार को सिस्टम ठीक करने के लिए 45 करोड़ रुपए जारी करने को कहे थे।
कब-कब हुई आगजनी की घटनाएं
आंकड़ोंके मुताबिक मार्च 2014 से लेकर जुलाई 2014 तक इलाके के पांच स्थानों पर आगजनी की घटनाएं हो चुकी है, जहां पर नगर कांउसिल का स्टाफ फायर बिग्रेड गाड़ी लेकर पहुंचा है। इसके अलावा दर्जनों ऐसी घटनाएं है ,जब लोगों के पास गाड़ी नहीं पहुंच पाने के कारण लोगों ने आग बुझा ली हो। 13 बार गाड़ी वीआईपी ड्यूटी पर जा चुकी है। इससे पहले अगर बात की जाए, तो 2011 के बाद आगजनी की बहुत सी ऐसी घटनाएं हो चुकी है, जब तो वहां कोई गाड़ी पहुंची और ही इस गाड़ी का इस्तेमाल हुआ।
मेरे पास अप्रूवल का कोई प्रस्ताव नहीं आया
^कमेटीकी ओर से जरूरत के अनुसार स्टाफ की भर्ती की जाती है, लेकिन विभाग के पास अभी तक अप्रूवल के लिए कोई प्रस्ताव नहीं आया है। जब उनसे यह पूछा गया कि ईओ की ओर से नई कमेटी के गठन के बाद फायर बिग्रेड स्टाफ रखने की बात की जा रही है, तो उन्हो