- Hindi News
- बच्चों को दी भारत पाक 1971 युद्ध की जानकारी
बच्चों को दी भारत-पाक 1971 युद्ध की जानकारी
सर्वहितकारीविद्या मंदिर के प्रांगण में सेना के फाजिल्का क्षेत्र के लेफ्टिनेंट कर्नल हर्ष झा जी ने एक प्रोजेक्ट के रूप में स्मार्ट बोर्ड की सहायता से 3 दिसंबर 1971 को हुए युद्ध के बारे में बच्चों को जानकारी दी। इस मौके बच्चों को बताया गया कि िकस तरह सेना के जवानों की बदौलत हम आजाद भारत की आजाद फिजाओं में सांस ले रहे हैं।
उन्हाेंने बताया कि 3 दिसंबर 1971 के इस युद्ध में हमारे वीर जवानों ने अपनी हिम्मत और बहादुरी से पाकिस्तान के नापाक इरादों को कामयाब होने नहीं दिया। आसफवाला क्षेत्र में हर वर्ष 16 दिसंबर विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। हम हर वर्ष शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं परन्तु वास्तविकता से सभी अनभिज्ञ हैं।
वास्तव में इस सेक्टर में कहां-2 कितने जवान शहीद हुए किस प्रकार हमारी सेना ने दुश्मन को पछाड़ा इस सबकी जानकारी एक फिल्म के रूप में बच्चों तक पहुंचाई। प्रधानाचार्या मधु शर्मा ने लेफ्टिनेंट कर्नल झा और उनकी टीम का बच्चोें को फिल्म दिखाने के लिए तहदिल से धन्यवाद किया।