- Hindi News
- भाजपा में हर सदस्य को मिलेगा सम्मान : ग्रेवाल
भाजपा में हर सदस्य को मिलेगा सम्मान : ग्रेवाल
शिरोमणिअकाली दल फाजिल्का देहाती के प्रधान नियुक्त होने के बाद जत्थेदार गुरपाल सिंह ग्रेवाल पहली बार ट्रक यूनियन के प्रधान परमजीत सिंह वैरड़ के घर पहुंचे। इस मौके प्रधान वैरड़ के पिता जसविंदर सिंह वैरड़ अन्य अकाली नेता मौजूद थे। उन्होंने जत्थेदार का पहुंचने पर भरपूर स्वागत किया।
इस मौके जत्थेदार ने कहा जिले भर में शिरोमणि अकाली दल की मजबूती के लिए बड़े स्तर पर काम किया जाएगा। पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की अगवाई में पंजाब तरक्कियों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि अकाली दल और पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम को आगे ले जाने के लिए अधिक से अधिक काम किया जाएगा।
पंजाब में नशे के खात्मे के लिए पार्टी द्वारा अपने स्तर पर मुहिम छेड़कर यह सिद्ध कर दिया है कि शिरोमणि अकाली दल नशों के छठे दरिया को नकेल डालेगी।
उन्होंने कहा कि जिला इकाई के लिए बड़े स्तर पर पदाधिकारियों सदस्यों की नियुक्तियां की जाएंगी। हर सदस्य का बनता मान सम्मान भी किया जाएगा। इस मौके अन्यों के अलावा सरपंच हरजिंदर सिंह भुल्लर, जगमीत सिंह, गुरप्रीत सिंह ग्रेवाल आदि अकाली नेता मौजूद थे।