पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सात देशों के अधिवेशन में भाग लेंगे पत्रकार

सात देशों के अधिवेशन में भाग लेंगे पत्रकार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाजिल्का|कोलकत्ता में16 से 18 अक्टूबर तक साउथ एशिया के होने वाले अधिवेशन के लिए फाजिल्का की 32 समाजसेवी, धार्मिक संस्थाओं राष्ट्रीय स्तर की चार संस्थाओं से जुड़े पत्रकार लीलाधर शर्मा विशेष रूप से आमंत्रित हुए हैं। भारत-पाक-बंगला देश के एकता परिषद (कोलकत्ता) के राष्ट्रीय महासचिव मानक समादार ने बताया कि इस अधिवेशन में अफगानिस्तान, बंगलादेश, श्रीलंका, पाकिस्तान, नेपाल से भी डेलीगेट्स पहुंच रहे हैं। परिषद के अध्यक्ष एमएल नरूला ने बताया कि 13 अक्टूबर को बाधा अटारी बार्डर से आने वाले पाकिस्तान के 14 सदस्यीय दल का स्वागत करने के बाद कोलकत्ता रवाना किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अधिवेशन में सभी देशों में आपसी भाईचारे के साथ साथ फाजिल्का और फिरोजपुर बार्डर खोलने पर भी बातचीत होगी। लीलाधर शर्मा ने बताया कि वह इस अधिवेशन में भारत-पाक स्थित सादकी बार्डर को व्यापारिक दृष्टि से खुलवाने की लिए आवाज बुलंद करेंगे।