माया देवी शर्मा के मरणोपरांत नेत्रदान
फाजिल्का |श्री रामशरणम् नेत्र-दान सहायता समिति की ओर से श्री मति माया देवी शर्मा धर्मप|ी केशवा नन्द शर्मा के मरणोपरांत नेत्रदान किए गए। श्री मति माया देवी के निधन पर दीनानाथ, जगदीश कश्यप, संदीप ठाकुर की प्रेरणा से उनके पुत्रों पवन कुमार, प्रवीण कुमार, र| लाल की सूचना पर माता करतार कौर इंटरनेशनल आई बैंक के चिकित्सकों की टीम ने उनकी माता के नेत्र सुरक्षित किए। इसके बाद समिति के सदस्यों मोहन लाल दामड़ी, जगदीश चन्द्र, गुलशन गुंबर ने मृतक पर चादर चढ़ाने की रस्म अदा की।