- Hindi News
- गोरक्षा करना बजरंग दल का मुख्य उद्देश्य: वाट्स
गोरक्षा करना बजरंग दल का मुख्य उद्देश्य: वाट्स
बजरंगदल के शहरी प्रधान सुभाष बागड़ी ने जिला प्रधान अरूण वाट्स के दिशानिर्देशों के अनुसार शहरी कार्यकारिणी मे विस्तार करते हुए गांधी नगर वार्ड न. 7 के अशोक कुमार (कोकन) को वार्ड प्रधान नियुक्त किया है।
इस अवसर पर गांधी नगर के पार्क मे एकत्रित समूह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष वाट्स ने बजरंग दल द्वारा किए जा रहे धार्मिक सामजिक कार्यों के बारे में बताया। वाट्स ने कहा कि बजरंग दल का कार्य गोरक्षा करना हिंदू धर्म का प्रचार करना है। उन्होंनें बताया कि आज दूसरी ताकते भारत पर अपना प्रभाव बनाने की कोशिश कर रही है और जबरदस्ती हिंदुओं का धर्म परिर्वतन करवाया जा रहा है। वाट्स ने चेतावनी दी की हिंदुओं का धर्म परिवर्तन बंद किया जाए अन्यथा इसका परिणाम भुगतने के लिए बुरी ताकतें तैयार हो जाए। उन्होंने हिंदुओं को एकजूट होने का आहवान करते हुए कहा कि गो माता की आज जो दुर्दशा हो रही है उसके लिए सभी हिंदुओं को एकत्रित होना ही होगा। इस मौके प्रैस सचिव सुनील कुमार, सुभाष बागड़ी, सोनू कुमार, सन्नी, अजय, सुनील, अमन कुमार, अमित कुमार, राज कुमार अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
नवनियुक्त प्रधान का सिरोपा डालकर सम्मान करते बजरंग दल के कार्यकर्ता।