- Hindi News
- नवरात्रों के उपलक्ष्य में कार्यक्रम 25 से
नवरात्रों के उपलक्ष्य में कार्यक्रम 25 से
फाजिल्का|दुख निवारणश्री बालाजी धाम में स्वामी श्री कमलानंद गिरी जी महाराज के पावन आशीर्वाद से पावन नवरात्रों के उपलक्ष्य में 25 सितंबर से कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर कमेटी के महामंत्री नरेश जुनेजा ने बताया कि इन कार्यक्रमों का शुभारंभ 25 सितंबर वीरवार से शुरू होगा। इस दिन प्रात: 7.30 बजे 151 नव्वाह पारायण पाठों का प्रारंभ पूजन कार्यक्रम होगा। नरेश जुनेजा ने बताया कि इस उपलक्ष्य में हर रोज शाम 3 से 6.30 बजे तक महिला मंडली की ओर से प्रतिदिन श्री रामायण के पाठ पढ़े जाएंगे।