पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संकल्प का ट्रेनिंग सेमिनार आज जेेनेसिस में

संकल्प का ट्रेनिंग सेमिनार आज जेेनेसिस में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतिभावानविद्यार्थियों को यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन एवं अन्य कंपटीशन एग्जाम की ट्रेनिंग देने वाले संस्थान संकल्प द्वारा 21 सितम्बर, रविवार को जेनेसिस डेंटल कॉलेज में विशेष ट्रेनिंग सेमिनार लगाया जा रहा है। सेमिनार का आयोजन कर रही सरहदी लोक सेवा समिति के प्रांतीय पदाधिकारी राजेश खुराना ने बताया कि यह संगठन आरएसएस की प्रेरणा से संचालित है।

जिसमें प्रतिभावान बच्चों को अन्य प्राइवेट इंस्टीट्यूट की तुलना काफी कम फीस में क्वालिटी एजुकेशन प्रदान की जाती है। खुराना ने बताया कि इस इंस्टीट्यूट की सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां ट्रेनिंग लेने वाले 1122 विद्यार्थियों में से 585 का चयन यूपीएससी में हो चुका है। ट्रेनिंग सेमिनार को संकल्प के संचालक सीए संतोष कुमार, लॉ ग्रेजुएट एवं पदम प्रभाकर जी संबोधित करेंगे। खुराना ने बताया कि इसमें तीन जिलों फिरोजपुर, मोगा और फाजिल्का के करीब 300 विद्यार्थी शिरकत कर रहे हैं।