आईसीटीसी पुस्तक का विमोचन
फाजिल्का| ज्योतिबीएड कालेज में अध्यापिका रेणुका सिडाना की ओर से लिखी गई आईसीटीसी पुस्तक का विमोचन प्राचार्य डाॅ. सुनीता अरोड़ा, प्रबंधकीय समिति के अध्यक्ष सुरिंदर ठकराल, सचिव डाॅ. रोशन लाल ठक्कर ने किया। इस वर्ष पंजाब विश्वविद्यालय ने बीएड कक्षा के पाठ्यक्रम में कुछ परिवर्तन हुआ। मैडम सिडाना ने तभी से इस विषय पर पुस्तक लिखनी शुरू कर दी। यह पुस्तक पंजाब विश्वविद्यालय, अमृतसर एवं पंजाबी विश्वविद्यालय, पटियाला के पाठ्यक्रम के अनुसार बनाई गई है। इस मौके प्राचार्य, प्रबंधकीय समिति के सदस्यों, अध्यापकगण एवं स्टाफ सदस्यों ने अध्यापिका रेणु सिडाना को मुबारकबाद दी।