पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवदीप बने सड़क सुरक्षा सलाहकार

नवदीप बने सड़क सुरक्षा सलाहकार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाजिल्का |भारत काप्रवेश द्वार समझे जाने वाले विभाजन के बाद पिछड़े नगरों की सूची में शामिल रहें फाजिल्का की कद्र अब केंद्र सरकार में भी होने लगी है। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने रोड ट्रांसपोर्ट एंड सेफ्टी बिल-2014 के जिस पहले प्रारूप को देश को समर्पित किया गया हैं, उसमें जिन 15 विशेषज्ञों ने अहम योगदान दिया है उसमें फाजिल्का में पैदा हुए इंजीनियर नवदीप असीजा का नाम भी शामिल है। राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित इंजीनियर नवदीप असीजा को हाईकोर्ट ने हरियाणा के 79 शहरों के लिए सड़क सुरक्षा सलाहकार के रूप में नियुक्त किया है। नवदीप असीजा ने कहा कि उन्होंने इस बिल में पैदल साइकिल पर चलने वाली की सुरक्षा के लिए बनाए गए प्रावधानों में अपना योगदान दिया है।