बर्बाद फसलों का लिया जायजा
फाजिल्का| सीपीआईजिला नेताओं और पंजाब किसान सभा के प्रदेश नेताओ ने बारिश के कारण बर्बाद हुए गांवों का दौरा किया। इस मौके हंस राज गोल्डन, भूपिंद्र सभार के नेतृत्व में गांव सलेमशाह में हुई बारिश से बर्बाद हुई फसल मकानों का जायजा लिया और लोगों से बातचीत की। सुबेग सिंह चिमन सिंह पूर्व सरपंच ने बताया कि गांव में करीब 150 घरों का नुकसान हुआ है। इस कारण ग्रामीण बर्बाद हो गए हैं। इस मौके उन्होंने एक सप्ताह में अधिकारियों से रिपोर्ट तैयार करने की मांग की।