- Hindi News
- सर्वहितकारी स्कूल ने आत्म वल्लभ को हराया
सर्वहितकारी स्कूल ने आत्म वल्लभ को हराया
प्रतिष्ठितलाला सरनदास बूटाराम अग्रवाल सर्वहितकारी सीनियर सेकेंडरी विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने पंजाब स्कूल गेम्स में जोन स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट जीत कर अपनी सार्थकता सिद्ध की है। स्कूल प्रिसिंपल मधु शर्मा ने बताया कि पंजाब स्कूल गेम्स के तहत खेले जा रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में क्षेत्र की 9 टीमों ने भाग लिया। उन्हें हराते हुए सर्वहितकारी की टीम ने यह टूर्नामेंट जीत लिया। निर्णायक मैच में सर्वहितकारी स्कूल का मुकाबला आत्म वल्लभ पब्लिक स्कूल से हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए आत्म वल्लभ की टीम ने 16 ओवरों में 127 रन बनाए। जबकि सर्वहितकारी की टीम ने बढिय़ा खेलते हुए 15 ओवरों में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। स्कूल टीम के विजयी होने पर स्कूल प्रबंधक कमेटी के प्रधान बुलाकी राम पेड़ीवाल, मैनेजर पुरषोतम मोहन चुघ, सचिव रवि भूषण डोडा, कोषाध्यक्ष इन्द्र चन्द बिहानी, अशोक मोंगा, प्रेम फुटेला ने बधाई दी हैं।
सर्वहितकारी स्कूल के विजेता खिलाड़ी विजेयी चिन्ह बनाते हुए।