- Hindi News
- टाहलीवाला जट्टां में इफ्को ने लगाया फ्री मेडिकल कैंप
टाहलीवाला जट्टां में इफ्को ने लगाया फ्री मेडिकल कैंप
फाजिल्का|इफको नेग्रामीण लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जागरूक करने के लिए गांव टाहलीवाला जट्टां में फ्री मेडिकल कैंप लगाया। इसका उदघाटन फाजिल्का को-आपरेटिव बैंक के एमडी गुरपाल सिंह ग्रेवाल ने किया जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर एसएमओ डाॅ. राजेश शर्मा उपस्थित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत इफको के फील्ड अफसर ओमप्रकाश पूनियां ने स्वागत करके की।
कार्यक्रम में बीईई दिवेश कुमार भी उपस्थित थे। जत्थेदार गुरपाल सिंह ग्रेवाल ने कहा कि बारिश के बाद लोगों को डेंगू मलेरिया जैसी बीमारियों के जागरूक करने के लिए इलाज के लिए इफको का कदम सराहनीय है। एसएमओ डाॅ. राजेश शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग की तरफ से ग्रामीण आंचलों में चल रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने जननी सुरक्षा शिशु योजना, माता कौशल्या स्कीम, जननी सुरक्षा योजना, मुफ्त टीकाकरण के अलावा दर्जन के करीब हेल्थ प्रोग्रामों के बारे में ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि डिलीवरी सरकारी संस्थान में ही करवानी चाहिए। मेडिकल कैंप में सैकड़ों के करीब लोगों का मुफ्त चेकअप किया गया। फील्ड अफसर ओमप्रकाश पूनिया ने बताया कि इफको की तरफ से गांवों में मानव स्वास्थ्य परीक्षण अभियान के तहत मेडिकल कैंप आयोजित होते हैं। कार्यक्रम में महल सिंह, गुरदीप सिंह, बलकरन सिंह, गुरदेव सिंह, जगरूप सिंह आदि उपस्थित थे।