बस अनियंत्रित होने से चालक जख्मी
फाजिल्का| गांवकमालवाला के निकट एक बस अनियंत्रित हो जाने के कारण बस चालक घायल हो गया जबकि बस में सवार तीन यात्री कंडक्टर बाल-बाल बच गए ड्राइवर को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल कंधवाला हाजर खां वासी बूटा सिंह के परिजनों ने बताया कि बूटा सिंह वीरवार सुबह 11 बजे वह फाजिल्का से अपनी बस लेकर अरनीवाला जा रहा था। सजराना और कमालवाला के निकट एक बाइक को बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे उतर गई, जिससे बस क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें शामिल तीन यात्री कंडक्टर भी थे, पर उनको कोई चोट नहीं आई।