पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पंजाब के लोग आप से रखते हैं बदलाव की उम्मीद : खुल्लर

पंजाब के लोग आप से रखते हैं बदलाव की उम्मीद : खुल्लर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फिरोजपुर|पंजाब मेंआगामी विधानसभा चुनावों के लिए जहां प्रत्येक राजनीतिक पार्टी कमर कस रही है वहीं कुछ ही वर्षों में देश के लोगों में सबसे लोकप्रिय हुई आम आदमी पार्टी योजनापूर्वक काम कर रही है। पार्टी के फिरोजपुर जोन मीडिया सचिव सुरिन्द्र खुल्लर ने बताया कि जोन इंचार्ज पंकज रंगा के नेतृत्व में फिरोजपुर, मुक्तसर, फाजिल्का जिलों की टीमें पार्टी कन्वीनर एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा बनाई नीतियों अनुसार काम कर रही है। खुल्लर ने कहा कि पार्टी में राज्य के करीब 23 हजार यूथ दिन रात एक कर पार्टी को और मजबूती प्रदान करने की राह पर अग्रसर हैं। पार्टी के प्रति लोगाें की सोच का प्रमाण मुक्तसर में पिछले माह आयोजित मेला माघी काॅन्फ्रेंस में मिल गया था। राज्य के लोग बदलाव की उम्मीद के साथ जो विश्वास पार्टी के प्रति दिखा रहे हैं, पार्टी उस विश्वास को बनाए रखने के लिए हर संभव कोशिश करेगी।

खबरें और भी हैं...