भृगुवंशी ब्राह्मण सभा ने लगाया लंगर
फाजिल्का|श्री भृगुवंशी ब्राह्मण सभा की ओर से शीतला मंदिर के साथ शनि मंदिर के प्रांगण में लंगर का आयोजन किया गया। इसमें भृगुवंशी ब्राह्मण सभा के सभी सदस्यों ने सहयोग दिया। प्रधान विनोद कुमार ने बताया कि भृगुवंशी ब्राह्मण सभा एक समाज सेवी संस्था है जो पिछले 25 वर्षों से समाज सेवा करती रही है। आज श्री भृगु जयंती पर खुला लंगर लगाया गया है। इस मौके सभा के पदाधिकारी मनोज कुमार, शुभ भार्गव, राज कुमार हैप्पी, विजय कुमार, राजेश कुमार, तरसेम कुमार, पवन कुमार, अशोक कुमार, प्रेम कुमार, दीपक कुमार आदि मौजूद थे।