पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सतगुरु नवल साहिब जी की शोभायात्रा का किया स्वागत

सतगुरु नवल साहिब जी की शोभायात्रा का किया स्वागत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाल्मीकिसमाज के सतगुरु श्री नवल साहिब मंदिर की ओर से नवल जयंती के उपलक्ष्य में नौजवान समाज सेवा संस्था की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। प्रेस सचिव विनय परवाना ने बताया कि नवल साहिब ने हमें सत्संग का मार्ग दिया है। जोधपुर के जन्मे नवल साहिब कबीर घराने से संबंध रखते हैं। शोभा यात्रा के स्वागत में ज्योति प्रज्जवलित करने के लिए थाना प्रभारी जगदीश कुमार ने गुरु जी का आर्शीर्वाद प्राप्त कर ज्योति प्रज्जवलित की उनके साथ पंकज धमीजा भी उपस्थित थे। संस्था के जिलाध्यक्ष लवली वाल्मीकि यूथ प्रधान राज कुमार ने मुख्य मेहमान को स्मृति चिन्ह प्रदान कर धन्यवाद किया। इस मौके पर रवि प्रजापत, वरिंदर कुमार प्रधान गंजूआना हस्ता, बीकानेर मिष्ठान भंडार के संस्थापक न्यू स्टार केवल, रोशन, रमेश, अजय सारवान, साहिल, अजय, अमर, सुनील कश्यप, दीपक, दीप लाहोरिया आिद मौज्ूद थे।

मुख्य मेहमानों को स्मृति चिन्ह देते संस्था के सदस्य।

खबरें और भी हैं...