मंदिर के स्थापना दिवस पर करवाया हवन
फाजिल्का|गांव खुईखेड़ाके श्री हनुमान मन्दिर के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य मे आयोजित तीन दिवसीय समारोह का हवन यज्ञ भंडारे के साथ समापन हो गया। इससे पूर्व समागम में विशेष तौर पर पहुंचे बालयोगी संत जुगल जी महाराज ने श्रद्धालुओं के समक्ष प्रवचन करते हुए गुरु महिमा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि गुरू मां की तरह है। जैसे सांसारिक पिता की गोद में अबोध बालक मलमूत्र करदे तो उसे गोद से उतार कर मां को साफ सुथरा करने के लिए दे देता है, और बालक साफ सुथरा हो तो ही पिता उसे गोद में उठाता है। संत जी ने कहा कि उसी तरह भगवान भी परम पिता है। और मानव रूपी जीव को तब तक नहीं अपनाता जब तक वो निर्मल और पवित्र नहीं होता। आध्यात्मिक गुरू भी मां की तरह अज्ञान की साफ सफाई करके परमात्मा रूपी पिता को सौंपता है। समापन समारोह में पूर्व कैबिनेट मंत्री चौ. राधा कृष्ण विशेष तौर पर शामिल हुए।