मंदिर से नकदी ऑटो से म्यूजिक सिस्टम चोरी
स्थानीयगांधी नगर स्थित बादल कालोनी में स्थित मंदिर से चोरों ने हजारों की नगदी एक गैस सिलेंडर चुरा ले गए। वहीं चोर गली में खड़े आॅटों से म्यूजिक सिस्टम एक मोटर साइकिल से पेट्रोल चुरा ले गए। पुलिस मामलों की जांच कर रही है।
पुलिस को दिए बयान में कपिल कुमार ने बताया कि वह गत रात्रि पशु पालने वाले स्थान के बाहरी गेट को ताला लगाकर गया था। उसने बताया कि जब आज प्रात: आकर उसने देखा तो बाहरी गेट खुला हुआ था ओर अंदर स्थित मंदिर के दान पात्र में से लगभग 8 हजार रुपए की नगदी तथा एक सिलेंडर गायब था। मोहल्ला वासी कुलभूषण शर्मा विजय कुमार ने बताया कि आज प्रात: जब वह उठे ओर अपने ऑटो की सफाई करने लगे तो देखा कि उसकी ऑटो में से म्युजिक सिस्टम गायब था तथा साथ खड़े सामान ढोने वाले ऑटो का शीशा टूटा हुआ था। इसी प्रकार चोरों द्वारा निकट ही घर के बाहर खड़े मोटर साइकिल से गायब था।
घर में बने मंदिर हुई चोरी की जानकारी देता कपिल।