शादी मेंे गए व्यक्ति की कार चोरी, अज्ञात पर केस
एकशादी समारोह में भाग लेने गए एक व्यक्ति की कार कोई अज्ञात चुरा ले गया। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है। इस्लामवाला वासी हरभगवान सिंह ने बयान दर्ज करवाए कि वह अपनी जैन कार पर सवार होकर शाह पैलेस फाजिल्का में शादी समारोह में भाग लेने गया था। जब वह वहां से फारिग होकर घर वापिस जाने लगा तो उसकी कार गायब थी।