- Hindi News
- रात 9.30 बजे नशेड़ी कार चालक ने टक्कर मार दो को किया जख्मी
रात 9.30 बजे नशेड़ी कार चालक ने टक्कर मार दो को किया जख्मी
भीड़भाड़भरे बाजार गोशाला रोड पर देर रात 9.30 बजे नशे में धुत्त एक कार चालक ने दो व्यक्तियों को घायल कर दिया। चालक ने रोड पर खड़े तीन बाइकों को भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सफेद रंग की एक स्विफ्ट कार लाल बत्ती चौक से गोशाला रोड जा रही थी।
इस दौरान कार ने गुरुद्वारा सिंह सभा के पास उसने दो लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद भी कार चालक कार को संभाल नहीं पाया और कार ने हीरो हांडा सीडी-100, हीरो हांडा डीलक्स हीरो हांडा स्प्लैंडर को टक्कर मारी। इससे अन्य वाहन भी टूट गए। चालक के अलावा एक अन्य व्यक्ति भी सवार था और चालक ने भारी मात्रा में शराब का सेवन किया हुआ था। हादसे के बाद कार चालक कार को वहां से भगा कर ले गया। सूचना मिलते ही थाना सिटी पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पीछा कर शाह पैलेस के समीप गाड़ी को पकड़ लिया लेकिन चालक मौके से फरार हो गया। बताया जाता है कि कार का मालिक गांव सलेमशाह का है। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
इस दौरान अनियंत्रित हुई कार ने रोड पर खड़ी बाइक को भी टक्कर मारी
स्विफट कार जिससे शराबी कार चालक ने लोगों को घायल किया।