पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंजाब यूटी एवं कर्मचारी संघर्ष कमेटी आज देगी डीसी दफ्तर के सामने धरना

पंजाब यूटी एवं कर्मचारी संघर्ष कमेटी आज देगी डीसी दफ्तर के सामने धरना

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाजिल्का | पंजाबयूटी एवं कर्मचारी संघर्ष कमेटी जिला फाजिल्का की बैठक हरभजन सिंह खुंगर बलवीर काठगढ़ की अध्यक्षता में आईटीआई में हुई। उसमें फैसला किया गया कि 13 फरवरी को साझी एक्शन कमेटी के फैसले अनुसार डीसी दफ्तर के सामने धरना दिया जाएगा और रोष रैली निकाली जाएगी। इस मौके वक्ताओं ने बताया कि उनकी मांगों में जुलाई 2014 से 7 प्रतिशत डीए की किश्त तुरंत जारी करना, नई पेंशन नीति बंद करके पुरानी पेंशन नीति बहाल करना, सभी विभागों में आउट सोर्सिंग बंद करके पक्की भर्ती करना, आशा वर्कर, मिड डे मील, आंगनवाड़ी वर्कर जंगलात विभाग, सफाई सेवक तथा जल सप्लाई विभाग में स्थानीय किए जाएं तथा सरकार द्वारा कर्मचारी विरोधी पत्र वापिस लिए जाएं आदि शामिल हैं।