- Hindi News
- जिंदाबाद, मुुर्दाबाद नारों के बीच ट्रैक पर दौड़ी ट्रेन
जिंदाबाद, मुुर्दाबाद नारों के बीच ट्रैक पर दौड़ी ट्रेन
पिछलेलंबे समय से फिरोजपुर से चंडीगढ़ ट्रेन चलवाने के लिए संघर्ष कर रही सभी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं की अप्रोच के बाद सोमवार की शाम फिरोजपुर-चंडीगढ़ ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के अवसर पर माहौल पूरी तरह से अराजक हो गया।
कांग्रेसी वर्करों ने भाजपा नेताओं के विरुद्ध मुर्दाबाद के नारे लगाए, जबकि भाजपा वर्करों ने कांग्रेसी नेताओं के विरुद्ध मुर्दाबाद के नारे लगाए। खैर कुछ भी हो, ट्रेन चलाने के इस पूरे कार्यक्रम में रेलवे प्रशासन एक तरफ खड़ा मूक दर्शक बन तमाशा देखता रहा।
इतना ही नहीं जो स्टेज रेलवे अधिकारियों ने सजाया था, उस पर आते ही कांग्रेसी सत्ताधारी पार्टी के नेताओं ने कब्जा जमा लिया।
डीआरएम एवं मंडल के आला अधिकारियों सहित आरपीएफ, जीआरपी के अधिकारी जवान पूरा तमाशा देखते रहे, लेकिन कुछ कहने या करने की स्थिति में नजर नहीं आए। फिरोजपुर के सांसद शेर सिंह घुबाया ने रेल गाड़ी संख्या 14614 को औपचारिकता के तौर पर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कांग्रेसी विधायक परमिन्द्र सिंह पिंकी अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंचे थे, उन्होंने भी ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। हालांकि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष कमल शर्मा इस समारोह में नहीं पहुंचे, लेकिन उनकी खानापूर्ति जिला अध्यक्ष जुगराज सिंह ने हरी झंडी दिखा पूरी की।
उधर रेल मंत्रालय ने इस गाड़ी को चलाने के लिए लाइव व्यवस्था की हुई थी, केन्द्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने दिल्ली से गाड़ी को रिमोट का बटन दबा रवाना करने का जैसे ही इशारा किया तो स्टेशन पर उपस्थित सभी नेताआें ने झंडी दिखा दी।
उधर दो माह तक रेलगाड़ी को चलाने के लिए धरना, भूख हड़ताल प्रदर्शन करने वाली एनएसयूआई यूथ कांग्रेस के सैंकड़ों नेताओं वर्करों ने भी खुशी का इजहार करते हुए गाड़ी के ड्राइवर को बुक्का भेंट करते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
यूथ कांग्रेस नेता गुरभेज सिंह टिब्बी ने कहा कि गाड़ी चलने को लेकर राजनीति नहीं करनी चाहिए और सभी राजनीतिक पार्टियों को जनता की भलाई के लिए बढ़ चढ़ कर काम करना चाहिए।
नई दिल्ली-बठिंडा शताब्दी फिरोजपुर तक विस्तारित करने का प्रपोजल
ट्रेनरवाना होने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद शेर सिंह घुबाया ने कहा कि बजट में घोषित इस ट्रेन को चलाकर एनडीए सरकार ने फिरोजपुर निवासियों को नायाब तोहफा दिया है। इस ट्रेन में एसी कोच लगाने की मांग के साथ साथ इसे फाजिल्का तक विस्तारित करने और इसका टाइम टेबल एडवांस करने की प्रपोजल रेल मंत्री को भेजी गई है। इसके अलावा फिरोजपुर से हरिद्वार तक सीधा ट्रेन चलाने की मांग और दिल्ली-बठिंडा शताब्दी को फिरोजपुर तक विस्तारित करने की प्रपोजल रेल बजट में भेजी गई है और इस मांग के पूरा होने की उम्मीद है।
रेलवे प्रशासन को लगा हजारों का चूना
हजारोंकी संख्या में पहुंचे लोगों में से किसी ने प्लेटफार्म की टिकट नहीं ली। रेलवे अधिकारियों के सामने राजनीतिक पार्टियों से संबंधित लोगों ने स्टेशन पर खूब शोर-शराबा हुआ और रेल नियमों की जमकर अवहेलना की। किसी भी रेल अधिकारी अथवा रेलवे सुरक्षा एजेंसी ने किसी को रोकने की जहमत मोल नहीं उठाई और ना ही किसी से प्लेटफार्म टिकट की मांग की गई।
मंच पर चढ़े कांग्रेसी भाजपा नेता, नीचे एक दूसरे के विरुद्ध नारेबाजी करते दोनों पार्टियों के समर्थक।
मंच पर चढ़े कांग्रेसी भाजपा नेता, एक दूसरे के विरूद्ध नारे लगाते दोनों पार्टियों के नेता।
फिरोजपुर-चंडीगढ़ ट्रेन को हरी झंडी दे रवाना करते सांसद शेर सिंह घुबाया।
ड्राइवर को बुके देते यूूथ कांग्रेसी एनएसयूआई कार्यकर्ता।
गाड़ी रवाना करने के बाद सांसद शेर सिंह घुबाया।