दहेज मांगने के आरोपी पति समेत तीन नामजद
फिरोजपुर | दहेजकी मांग के लिए महिला से मारपीट करने के आरोप में थाना गुरुहरसहाय पुलिस ने पति समेत तीन लोगों पर मामला दर्ज किया है। सहायक थानेदार गुरजंट सिंह ने बताया कि गुरप्रीत सिंह ने आरोप लगाए है कि उसकी बहन मनप्रीत कौर की शादी गुरवैल सिंह निवासी गांव ढींपा वाली फाजिल्का के साथ हुई थी। जांच के बाद पति गुरवेल सिंह, ससुर हरमीत और सास गुरचरण को नामजद किया है।