रंजिश के चलते पीटा, सात नामजद
फाजिल्का| उपमंडलके गांव चांदमारी में सात व्यक्तियों ने पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति को पीटकर घायल कर दिया। इस संदर्भ में सदर थाना पुलिस ने 7 लोगों पर केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी हेत राम ने बताया कि उनको गुरनाम सिंह ने बयान दर्ज करवाए थे कि उसकी गांव के ही कुछ व्यक्तियों से पुराना विवाद चल रहा था।