भगत सिंह के लिए क्रॅास कंट्री रेस कल
फाजिल्का| शहीद-ए-आजमभगत सिंह के जन्मदिवस को समर्पित आवा स्पोटर्स क्लब शहीद भगत सिंह सोशल वेलफेयर सोसायटी फाजिल्का द्वारा क्रास कंट्री मुकाबले 28 सितंबर को करवाए जा रहे है। नगिंदर सिंह ग्रेवाल और नरेन्द्र प्रणामी ने बताया कि क्रास कंट्री रेस आसफवाला शहीदों की समाध से शुरू होकर सरकारी एमआर कालेज आकर समाप्त होगी। पदाधिकारियों ने बताया कि भाग लेने वाले खिलाड़ी शाम 5 बजे सरकारी कालेज के गेट के निकट रिपोर्ट करेंगे। उन्होंने बताया कि इसके लिए पहला इनाम 2100 रुपए और पहले पांच खिलाड़ियों को आकर्षित इनाम दिए जाएंगे।