लायंस क्लब विशाल का कैंप आज
फाजिल्का| लायंसक्लब फाजिल्का विशाल की ओर से शनिवार सुबह दुर्गियाणा मंदिर प्राइमरी स्कूल में स्व. सरदारी लाल सचदेवा की याद में आरओ लगाया जाएगा। अध्यक्ष शेखर छाबड़ा ने बताया कि क्लब द्वारा इस वर्ष दुर्गियाणा मंदिर प्राइमरी स्कूल में पढ़ते गोद लिये बच्चों को साफ-सुथरा पानी उपलब्ध करवाने के लिए नरेन्द्र सचदेवा, हरीश सचदेवा, अशोक और सतीश सचदेवा द्वारा अपने पिता स्व. सरदारी लाल सचदेवा की याद में आरओ लगाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के चेयरमैन जतिंद्र वर्मा रीजन पीआरओ और सुरेन्द्र सचदेवा होंगे।