वोटर सूची के संशोधन का काम शुरू
फाजिल्का| चुनावकमिशन की ओर से राज्य में होने वाली पंचायती चुनावों के लिए वोटर सूचियों के संशोधन का काम शुरू हो गया है। डीडीपीओ जतिंदर सिंह बराड़ ने बताया कि पंचायती उप चुनावों के मद्देनजर वोटर सूचियों के संशोधन के लिए नए वोटर की उम्र के लिए आधार माना गया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 के लिए वोटर लिस्टों के आधार पर वोटर सूचियों के संशोधन के लिए 26 सितंबर से 29 सितंबर तक होगी, तिथि 30 सितंबर को वोटर सूचियों का खरड़ा तैयार किया जाएगा। 7 अक्टूबर तक एतराज दर्ज करवाए जा सकेंगे। 14 अक्टूबर को एतराजों का निपटारा होगा।