अवैध शराब समेत एक गिरफ्तार
फाजिल्का| गांवहसता कलां में अवैध शराब बरामदगी के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। जांच अधिकारी मनजीत सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जब गांव में छापेमारी की गई तो पुलिस को उसके घर से सवा 7 बोतल अवैध शराब बरामद हुई। आरोपी की पहचान दर्शन सिंह के रूप में हुई है जिसके विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।